Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFriend Plotting Murder of Shopkeeper in Faridabad Arrested by Police
दोस्त ही निकला दुकानदार की हत्या का साजिशकर्ता

दोस्त ही निकला दुकानदार की हत्या का साजिशकर्ता

संक्षेप:

फरीदाबाद में दुकानदार हिमांशु भाटिया की हत्या का साजिशकर्ता उसका दोस्त इक्षित निकला है। इक्षित ने हिमांशु की बहन को परेशान करने के कारण हत्या की योजना बनाई। 24-25 नवंबर की रात को इक्षित ने भरत के साथ मिलकर हिमांशु को बुलाया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Fri, 28 Nov 2025 11:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। एनआईटी-एक निवासी दुकानदार हिमांशु भाटिया की हत्या का साजिशकर्ता उसका दोस्त ही निकला है। अपराध जांच शाखा, डीएलएफ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पांच मामले दर्ज हैं। अपराध जांच शाखा डीएलएफ की टीम ने 27 नवंबर को एनआईटी-एक निवासी मृतक के दोस्त एनआईटी-एक निवासी इक्षित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इक्षित और मृतक हिमांशु दोस्त थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक आरोपी इक्षित की बहन को परेशान करता था। जब उसे यह पता चला तो उसने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपी इक्षित को पता था कि भरत और हिमांशु का आपस में विवाद चल रहा है। इसी को देखते हुए उसने भरत के साथ मिलकर हिमांशु की हत्या की साजिश रची। 24-25 नवंबर की रात को जब वह एनआईटी-एक में भरत के साथ कार में मौजूद था तो उसने हिमांशु को फोन कर बुला लिया था। जैसे ही हिमांशु बाइक पर सवार होकर वहां पर आया तो भरत ने योजना के तहत हिमांशु पर चाकू से वार कर दिया था। इससे उसकीमौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी इक्षित पर पूर्व में भी लड़ाई- झगड़े और शस्त्र अधिनियम के पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। वह इस वर्ष मई में एक झगड़े के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।