Faridabad News: परिचित बन बुजुर्ग से ठगे एक लाख रुपये
Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-70 की आगमन सोसाइटी में एक बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग से परिचित बनकर एक लाख रुपये और अन्य सामान ठग लिया। आरोपी ने बुजुर्ग को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। बैग लेकर युवक फरार हो गया, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है।

Faridabad News: - आरोपी ने बुजुर्ग को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद बेहोश हो गए थे बुजुर्ग फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसाइटी निवासी एक बुजुर्ग से बाइक सवार युवक ने परिचित बनकर एक लाख रुपये और अन्य कीमती सामान ठग लिया। आरोप है कि युवक ने बुजुर्ग को कोल्ड ड्रिंक पिलई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी उनका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब एक लाख रुपये और अन्य सामान रखा था। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
घटना का विवरण
पुलिस को दी शिकायत में आगमन सोसाइटी निवासी अमरचंद शर्मा ने बताया कि वह 25 सितंबर को बरसाना से वापस फरीदाबाद आए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वह बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर उतरने के बाद घर जाने के लिए निकले। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार युवक उनके पास आया। युवक ने खुद को उनका परिचित बताते हुए बातचीत शुरू कर दी।
युवक की ठगी की योजना
बुजुर्ग के अनुसार युवक की बातों पर विश्वास कर वह उसकी बाइक पर बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसे पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी उनका बैग लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
अमरचंद शर्मा के मुताबिक बैग में करीब एक लाख रुपये के अलावा अन्य कीमती सामान भी रखा हुआ था। होश में आने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद परिजन के साथ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मामले क जांच कर रही है
---------
अमित भाटिया


