फर्जी जमीन डील दिखाकर बिल्डर से 11 लाख ऐंठे

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने खुद को जमीन का मालिक बताकर एक बिल्डर से 11 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने फर्जी दस्तावेज पेश किए, लेकिन बाद में दस्तावेज़ गलत साबित हुए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फर्जी जमीन डील दिखाकर बिल्डर से 11 लाख ऐंठे

फरीदाबाद,अशोक जैन। जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें दो लोगों ने खुद को बड़ी जमीन का मालिक बताकर एक बिल्डर से लाखों रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित को अपने झांसे में लिया। शिकायत के अनुसार, पलवल के ओमैक्स सिटी निवासी और इंफ्रा कंपनी से जुड़े सुरेंद्र कुमार गोयल से जुलाई 2025 में एक कंसल्टेंट के जरिए आशीष नामक व्यक्ति मिला। उसने अपने साथी संदीप शर्मा को कंपनी का निदेशक बताते हुए गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-25 में करीब 4.95 एकड़ जमीन का मालिक बताया।दोनों ने दावा किया कि यह जमीन फरवरी 2025 में 80 करोड़ रुपये में खरीदी गई है और अब इसे आगे बेचने की योजना है।

कुछ दिन बाद दोनों आरोपी दोबारा कार्यालय पहुंचे और जमीन से जुड़े कई कागजात दिखाए, जिनमें एग्रीमेंट, कंपनी दस्तावेज, पैन कार्ड और बैंक स्टेटमेंट शामिल थे।दस्तावेजों पर भरोसा कर पीड़ित ने 11 लाख रुपये बयाना के रूप में दे दिए। बाद में जब कागजात की जांच कराई गई तो वे फर्जी निकले और जमीन पर आरोपितों का कोई अधिकार नहीं पाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।—

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।