
कनाडा की पीआर का झांसा देकर 56 लाख हड़पे
फरीदाबाद में सूरजकुंड थाना पुलिस ने कनाडा की पीआर दिलाने का झांसा देकर 56 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में इमिग्रेटो फर्म के संचालक विक्रांत वर्मा और उसकी कर्मचारी मीनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।...
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड थाना पुलिस ने कनाडा की पीआर(परमानेंट रेजिडेंसी) दिलाने का झांसा देकर 56 लाख रुपये की ठगी के आरोप में फर्म संचालक और महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को पीआर दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में सेक्टर-46 निवासी जितेंद्र की शिकायत पर ग्रेटर फरीदाबाद के विपुल प्लाजा स्थित इमिग्रेटो फर्म के संचालक विक्रांत वर्मा, उसकी कर्मचारी मीनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वे कनाडा में स्थाई तौर पर बसना चाह रहे थे ।

करीब सवा दो वर्ष पहले इसी सिलसिले में उनका संपर्क इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म इमिग्रेटो के संचालक विक्रांत वर्मा से हुआ था। उनके कार्यालय में काम करने वाली मीनू नामक कर्मचारी से भी उनकी मुलाकात हुई। पीड़ित का आरोप है कि फर्म संचालक ने उससे बातचीत के दौरान दावा किया था कि 120 दिन के अंदर कनाडा में नौकरी लगवा देंगे और इसके आधार पर पीआर भी मिल जाएगी, लेकिन दो वर्ष से उनको न तो नौकरी मिल सकी न ही पीआर। जबकि फर्म संचालक ने उनसे 56 लाख रुपये ले लिए थे। इस पर शिकायतकर्ता ने कनाडा इमिग्रेशन अथॉरिटी से ईमेल कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि दस्तावेज अधूरे हाने के कारण आवेदन पहले ही रदद हो चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




