Fraud Arrest in Faridabad 39 Lakh Scam Linked to Burger Franchise फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लाखों की ठगी में दबोचा, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFraud Arrest in Faridabad 39 Lakh Scam Linked to Burger Franchise

फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लाखों की ठगी में दबोचा

फरीदाबाद में एनआईटी पुलिस ने बर्गर बनाने वाली कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 39 लाख रुपये की ठगी के आरोप में शशिकांत कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने ठगों के लिए बैंक खाता उपलब्ध...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSat, 11 Oct 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लाखों की ठगी में दबोचा

फरीदाबाद। साबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने बर्गर बनाने वाली नामचीन कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 39 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा के पचेतन स्तवा गांव निवासी शशिकांत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शशिकांत ठगों के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। इससे पहले गिरफ्तार आरोपी आकाश का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी के खाते में ठगी के 20 लाख रुपये आये थे। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी आकाश सहित पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि सेक्टर-21सी में एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि सितंबर 2022 में वह बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी लेने के लिए गूगल पर सर्च कर रहा था। इस दौरान एक साइट उसी नाम नाम से मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।