कस्टमर केयर कर्मचारी बता महिला के खाते से पौने दो लाख निकाले

Feb 13, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के खाते से 1 लाख 75 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और धोखे से उसकी गोपनीय जानकारी हासिल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्टमर केयर कर्मचारी बता महिला के खाते से पौने दो लाख निकाले

पलवल, संवाददाता। हसनपुर थाना इलाका में कस्टमर केयर कर्मचारी बात कर महिला के खाते से एक लाख 75 हजार निकलने का मामला प्रकाश में आया है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थान इंचार्ज नवीन कुमार ने बताया कि हसनपुर निवासी मधु ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को सुबह उनके पास एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और यूपीआई संबंधी समस्या का झांसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।

इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 1 लाख 75 हजार 682 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मधु की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।