Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFour Arrested in Nuh Including Two Doctors Linked to Terror Investigation
 आतंक से लिंक नूंह से दो डॉक्टर समेत चार हिरासत में

आतंक से लिंक नूंह से दो डॉक्टर समेत चार हिरासत में

संक्षेप:

आतंक से लिंकनूंह से दो डॉक्टर समेत चार हिरासत में-एक फिरोजपुर झिरका, एक पुन्हाना से पकड़े-जांच एजेंसी ने नूंह से खाद बेचने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया-अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एनआईए की टीम जांच कर...

Fri, 14 Nov 2025 07:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

आतंक से लिंक नूंह से दो डॉक्टर समेत चार हिरासत में -एक फिरोजपुर झिरका, एक पुन्हाना से पकड़े -जांच एजेंसी ने नूंह से खाद बेचने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया -अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एनआईए की टीम जांच कर रही है नूंह/फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में बम धमाके की जांच के सिलसिले में जांच एजेंसयिों का रडार नूंह तक पहुंच गया है। इस मामले में दो डॉक्टर सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दिल्ली में धमाके के बाद से जांच एजेंसी लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को एनआईए(नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) अल-फला यूनिवर्सिटी में जुटी हुईं थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच का दायरा फरीदाबाद और दिल्ली से निकलकर नूंह की ओर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जांच एजेंसियों ने इस मामले में दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक डॉक्टर की पहचान नूंह के सुनहेड़ा गांव निवासी मुस्तकीम और दूसरे की फिरोजपुर झिरका के अहमदवास गांव का निवासी मोहम्मद के रूपमें हुई है। बताया गया है कि मुस्तकीम ने चीन से कोर्स किया था। हाल-फिलहाल में उसने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप पूरी की थी। वहीं मोहम्मद की यहां से इंटर्नशिप चल रही है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार हुए डॉक्टर से संपर्क होने के शक में हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक मुस्तकीम के परिवार के लोगों ने बताया कि मुस्तकीम दिल्ली स्थित एम्स में नौकरी पाने की तैयारी में जुटा था। नौ नवंबर को वह वहां परीक्षा भी देकर आया था। अचानक गुरुवार रात को फरीदाबाद पुलिस की चार-पांच गाड़ियां उनके घर आईं थी और मुस्तकीम को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गईं थीं। मुस्तकीम को बेवजह फंसाया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट को बेचने के सिलसिले में भी पुलिस ने नूंह इलाके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने इस मामले में फंसी डॉ. शाहीन सईद की कार को जब्त कर लिया है। पुलिस इस कार को लेकर रवाना हो गई। इस कार के सिर्फ दो माह के अंदर करीब 30 हजार किलोमीटर चलने की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में डॉ. मुजम्मिल अहमद की कार को भी तलाश किया जा रहा है। ------------------