मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Apr 08, 2026 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल के फुलवाड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक युवक और उसके दो दोस्तों पर जानलेवा हमला किया था। शिकायतकर्ता गौरव के बेटे वंश की निशांत के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर हमला किया।

मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

पलवल, अजित कुमार। फुलवाड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान योगेश, हिमांशु, दीपांशु, निशांत के रूप में हुई है। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक सुंदरपाल के अनुसार कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक और उसके दो साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें तीनों घायल हो गए थे। गौरव ने शिकायत दी थी कि कुछ दिन पहले उसके बेटे वंश का गांव के ही निशांत के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान निशांत ने उसे धमकी भी दी थी।

चार अप्रैल को वंश अपने दोस्तों मोहित और प्रिंस के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी आरोपियों ने योजना के अनुसार हथियारों से लैस होकर उनके साथ मारपीट को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में फुलवाड़ी गांव निवासी गौरव की शिकायत पर 10 नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की। मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।