Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFoundation Laid for Fire Station in Palwal by Minister Gaurav Gautam
सेक्टर-दो में अग्निशमन केंद्र का भूमि पूजन हुआ

सेक्टर-दो में अग्निशमन केंद्र का भूमि पूजन हुआ

संक्षेप:

पलवल के सेक्टर-2 में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्यमंत्री गौरव गौतम ने लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से अग्निशमन केंद्र का भूमि पूजन किया। मंत्री ने स्वच्छता अभियान में जनता की भागीदारी पर जोर दिया और...

Sep 14, 2025 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्यमंत्री गौरव गौतम ने रविवार को सेक्टर-2 में बनने वाले अग्निशमन केंद्र का भूमि पूजन किया। लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र आगजनी घटनाओं पर तुरंत काबू पाने में मददगार होगा। मंत्री ने इस मौके पर स्वच्छता अभियान में भी लोगों की भागीदारी का आह्वान किया। पलवल को मिल रही आधुनिक सुविधाएं भूमि पूजन समारोह में पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम का प्रशासन और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पलवल में डेढ़ एकड़ में बनने वाला यह केंद्र शहर की सुरक्षा के लिहाज से अहम भूमिका निभाएगा।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन जैसी सुविधाओं को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। शहर को स्वच्छ बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को देश के स्वच्छ और विकसित शहरों की सूची में लाने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपील की कि लोग अपने मोहल्ले और वार्ड को घर की तरह साफ रखें। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भी कहा कि यह अग्निशमन केंद्र आगजनी से निपटने में बेहद कारगर साबित होगा और आमजन से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;