टाउन पार्क की प्रदर्शनी में फूलों की दुर्लभ किस्में दिखेंगी

Feb 23, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में नगर निगम द्वारा सेक्टर 12 के टाउन पार्क में मार्च में फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुर्लभ फूलों की किस्में और बोनसाई पौधों की विशेष प्रदर्शनी शामिल होगी। बागवानी प्रेमियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसका उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना और लोगों को पौधों के प्रति जागरूक करना है।

टाउन पार्क की प्रदर्शनी में फूलों की दुर्लभ किस्में दिखेंगी

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लोगों का पौधों और फूलों की प्रति रुझान बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में फूलों की प्रदशनी (फ्लॉवर शो) का आयोजन किया जाएगा। इसमें फूलों की दुर्लभ किस्में देखने को मिलेगी। इसे लेकर नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्च में एजेंसी का चयन कर कार्यक्रम को सिरे चढ़ाया जाएगा। शो के दौरान पौधों और फूलों को लेकर दर्जनों प्रतियोगिताएं कराई जाएगी, जिसमें सैकड़ों किस्म के पौधे और फूल शामिल किए जाएंगे। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में पहले एचएसवीपी की ओर से हर साल फ्लावर शो आयोजित किया जाता था, जिसमें फूलों की सैकडों किस्ते देखने को मिलती थी।

साथ ही कई प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जाती थी। लेकिन दो साल यह आयोजन बंद पड़ा है। दूसरी तरफ शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को पौधों और फूलों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से नगर निगम की तरफ मार्च में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार फ्लावर शो में इस बार कई दुर्लभ और आकर्षक फूलों की किस्में देखने को मिलेगी। इनमें गुलाब की हाइब्रिड और देसी किस्में, गेंदा, डहेलिया, पिटूनिया, पैंजी, कार्नेशन, ग्लैडियोलस, लिली और ट्यूलिप प्रमुख रूप से शामिल होंगी। इसके अलावा इनडोर सजावटी पौधों में मनी प्लांट, एरेका पाम, सेंसिवेरिया, स्पाइडर प्लांट और एंथूरियम जैसी किस्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। शो में आकर्षण का केंद्र रहेगी बोनसाई पौधों की प्रदर्शनी शो में बोनसाई पौधों और कैक्टस की विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। विभिन्न आकार और डिजाइन में तैयार किए गए बोनसाई पौधे लोगों को खासा लुभाएंगे। वहीं कैक्टस और सक्युलेंट्स की दुर्लभ किस्में भी प्रदर्शित की जाएंगी, जिनके बारे में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। अधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को बागवानी के प्रति प्रेरित करना और शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश देना है। इसके तहत लैंडस्केपिंग के आधुनिक मॉडल, किचन गार्डन के नमूने और छतों पर बागवानी के तरीके भी दिखाए जाएंगे, ताकि लोग अपने घरों में आसानी से हरियाली विकसित कर सकें। बागवानी प्रेमियों को भाग लेने का मिलेगा अवसर फ्लावर शो में स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और बागवानी प्रेमियों को भी भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागी अपने पौधे और फूल प्रदर्शित कर सकेंगे, वहीं विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें सबसे सुंदर फूल, बेहतरीन गमला सज्जा, किचन गार्डन और लैंडस्केप डिजाइन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। लोगों के लिए कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सेल्फी प्वाइंट और रंगीन लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण से जुड़े जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोगों को पौधों की देखभाल और हरियाली बढ़ाने के उपाय बताए जाएंगे। फ्लावर फेस्टिवल में में मौसमी फूलों की आकर्षक प्रदर्शनी, थीम आधारित गार्डन, वर्टिकल गार्डन, पॉटेड प्लांट्स, बोन्साई, कैक्टस एवं सक्युलेंट्स, कट फ्लावर डिस्प्ले तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, निजी नर्सरियों, सरकारी विभागों एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह फेस्टिवल निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। -धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम आयुक्त

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।