वेश्यावृति में पांच महिलाएं गिरफ्तार
वेश्यावृति में पांच महिलाएं गिरफ्तार टाउन नंबर-पांच में पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर एक देह व्यापाार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। नीलम चौक के...
वेश्यावृति में पांच महिलाएं गिरफ्तार फरीदाबाद। टाउन नंबर-पांच में पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर एक देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। नीलम चौक के पास एक दुकान में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया है।--शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्मपलवल। शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लोहागढ़ निवासी कर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी एक वर्ष से महिला को प्रताड़ित कर रहा था।-पैर तोड़ने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार फरीदाबाद। अपराध जांच शाखा, डीएलएफ ने प्रेम नगर बस्ती और नहर पार गोली चलाकर राहुल और उसकी मौसी बसंती के पैर तोड़ने के मामले में फरार चल रहे सिहोल निवासी सिकंदर, प्रेम नगर बस्ती निवासी शाहरुख और मवई निवासी विजय उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लेन-देन के विवाद में गुरुवार रात को यह हमला किया था। आरोपियों के बाकी साथी अभी फरार हैं।