Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFire Station Construction Progresses Rapidly in Greater Faridabad
ग्रेटर फरीदाबाद में फायर स्टेशन का निर्माण 75 फीसदी पूरा हुआ

ग्रेटर फरीदाबाद में फायर स्टेशन का निर्माण 75 फीसदी पूरा हुआ

संक्षेप:

ग्रेटर फरीदाबाद में नया फायर स्टेशन तेजी से बनाया जा रहा है, जिसका 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जनवरी में इसे शुरू करने का लक्ष्य है, जिससे क्षेत्र के दो लाख लोगों को आग से राहत मिलेगी। एचएसवीपी द्वारा लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Nov 10, 2025 04:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद में फायर स्टेशन का निर्माण तेजी से जारी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बनाए जा रहे स्टेशन का निर्माण 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।इसे जनवरी में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र में आग लगने जैसी घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पया जा सकेगा। क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों को आग की घटनाओं को राहत मिलेगी। ग्रेटर फरीदाबाद में फिलहाल कोई अलग फायर स्टेशन नहीं है। आग की घटना होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सेक्टर-15ए स्थित स्टेशन से आती हैं, जो काफी दूर पड़ता है। इससे आपात स्थितियों में देर हो जाती है और नुकसान बढ़ने की संभावना रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए स्टेशन के शुरू होने से सेक्टर-75, 76, 77, 78, 80, 84, 85, 86, 87 और 88 समेत पूरे ग्रेटर फरीदाबाद को राहत मिलेगी। 40 फीसदी लोग रह रहे सोसाइटियां में क्षेत्र में 40 से अधिक सोसायटियों में लोग शिफ्ट हो चुके हैं और कई सेक्टरों में मूलभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। लगातार बढ़ते आवासीय विकास और जनसंख्या को देखते हुए लंबे समय से फायर स्टेशन की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले वर्ष इसकी घोषणा की थी। फायर स्टेशन में होंगी ये सुविधाएं एचएसवीपी अधिकारियों के मुताबिक फायर स्टेशन के भवन निर्माण पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि से बिल्डिंग निर्माण के साथ सीवर, पानी की व्यवस्था, फायर सेफ्टी सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य को जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नया फायर स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके चालू होने के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन क्षमता में बड़ा सुधार होगा, साथ ही क्षेत्र वासियों को समय पर फायर सेवाएं मिल सकेंगी। - मनोज सैनी, कार्यकारी अभियंता, एचएचवीपी