घर में आग लगने से सामान जला
फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सूरदास कॉलोनी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से घर का

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सूरदास कॉलोनी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना केवक्त परिवार घर पर नहीं था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग कारण पता नहीं चलसका है। घर के मंदिर के दीपक से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
घटना का विवरण
घर में आग समय लगी जब परिवार तड़के मथुरा के लिए रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:46 बजे अचानक घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
आग बुझाने के प्रयास
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर समर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने और लपटें ऊंची होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। मकान बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को दीवार में छेद कर पाइप अंदर डालना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
नुकसान का आकलन
हालांकि, तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जल चुकी थीं। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार सोमवार तड़के मथुरा निकल गया था। हो सकता है कि उन्होंने घर में पूजा की हो। घर के मंदिर में रखे दीपक से आग फैल गई हो।
----
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


