फायर हंक्स ने 109 रनों से दर्ज की शानदार जीत
फरीदाबाद में रावल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 82वें पीसीके कप के फाइनल में फायर हंक्स ने टीम गेम चेंजर को 109 रनों से हराया। फायर हंक्स ने 248 रन बनाए, जिसमें सनी चंदिला ने 95 रन बनाए। गेम चेंजर की टीम 139 रन पर आउट हुई। सनी को मैन ऑफ द मैच और राम त्रिपाठी को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला।

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 82वें पीसीके कप के फाइनल मुकाबले में फायर हंक्स ने टीम गेम चेंजर को 109 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी करते हुए फायर हंक्स ने निर्धारित 20 ओवर में 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सनी चंदिला ने शानदार 95 रन, जबकि साहिल ने 74 और सुमित प्रशर ने 61 रन बनाए। गेंदबाजी में जतिन अरोड़ा ने दो , रजत भाटिया और योगी को 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम गेम चेंजर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 16.3 ओवर में 139 रन पर सिमट गई।
अमित ने 42, ज्योतिष ने 29 और नितिन अरोड़ा ने 21 रन बनाए। फायर हंक्स की ओर से सोनू चेची और अमित परमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 और भुवन ने 2 विकेट लिए। सनी चंदिला को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। वहीं बेस्ट गेंदबाज का खिताब राम त्रिपाठी और शमीम अली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


