फायर हंक्स ने गेम चेंजर को सात विकेट से हराया
Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
फरीदाबाद में 82वें पीसीके कप के मुकाबले में फायर हंक्स ने गेम चेंजर को सात विकेट से हराया। गेम चेंजर ने 20 ओवर में 158 रन बनाए, जबकि फायर हंक्स ने 18.3 ओवर में 160 रन बनाकर जीत हासिल की। सन्नी चंदीला ने नाबाद 103 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।

फरीदाबाद। गांव भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर खेले गए 82वें पीसीके कप के मुकाबले में फायर हंक्स ने गेम चेंजर के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। गेम चेंजर ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फायर हंक्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 18.3 ओवर में 160 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सन्नी चंदीला ने नाबाद 103 और गुणसहेज बांगा ने 22 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


