
संजय कॉलोनी में बंद पड़ी फैक्टरी में लगी आग
संक्षेप: फरीदाबाद के सेक्टर 22 स्थित संजय कालोनी में एक बंद पड़ी प्लास्टिक दाना फैक्टरी में आग लग गई। यह घटना गैस कटर से लोहे काटने के दौरान हुई। दोनों कारीगर तुरंत बाहर निकल आए और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
फरीदाबाद,संवाददाता। सेक्टर 22 स्थित संजय कालोनी में बंद पड़ी प्लास्टिक दाना तैयार करने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आग उस समय लगी जब गैस कटर से लोहे को काटने का काम चल रहा था। आग लगते ही काम करने वाले दोनों कारीगर बाहर निकल आए। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लिया। घटना में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। संजय चौकी कालोनी पुलिस के अनुसार, सेक्टर 22 की संजय कालोनी में रिहायशी क्षेत्र में एक फैक्टरी बनी है। जिसमें प्लास्टिक का दाना तैयार करने का काम किया जाता था। पिछले कुछ समय से यह बंद पड़ी हुई थी।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब उसमें अचानक से आग लग गई। पुलिस ने बताया कि अंदर गैस कटर से लोहे को काटने का काम चल रहा था। इस दौरान केवल दो ही कारीगर अंदर काम कर रहे थे। जैसे ही आग लगी वो तुरंत वहां से बाहर निकल आए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। कुंदन कॉलोनी की खाली जगह पर कूड़े में लगी आग बल्लभगढ़ के मिल्क प्लांट रोड स्थित कुंदन कॉलोनी स्थित विवादित जमीन पर जमा हुए कूडे में शुक्रवार दोपहर किसी ने आग लगा दी। चारों ओर धुंआ ही धुंआ होने लगा। इसके बाद किसी ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दोपहर में एक दमकल विभाग की गाड़ी मोहना रोड बंद होने के चलते शहर के मुख्य बाजार से होते हुए मौकेपर पहुुंची। छोटी गाड़ी होने के बावजूद गाड़ी को बाजार से निकलने में बेहद मश्कत करनी पड़ी। बहराल, दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। बता दे कि खाली जमीन विवादित हैं। जिस पर हमेशा ही शहर का कूड़ा डाला जाता है। जहां पर शुक्रवार को जेसीबी मशीन से कूडा एकत्रित करवाया जा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




