नूंह में फायर ब्रिगेड कर्मियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर हड़ताल तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

नूंह में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और फरीदाबाद फैक्ट्री ब्लास्ट के मृतकों को शहीद का दर्जा और मुआवजा देने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार बातचीत नहीं करती, तो आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है। स्थानीय विधायक ने उनकी मांगों का समर्थन किया।

नूंह में फायर ब्रिगेड कर्मियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर हड़ताल तेज

नूंह, सरसमल। नूंह में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल तेज कर दी। उन्होंने फरीदाबाद फैक्ट्री ब्लास्ट के मृतकों को शहीद का दर्जा और मुआवजा देने की मांग उठाई। शनिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में हुए फैक्ट्री ब्लास्ट में जान गंवाने वाले कर्मियों को अब तक न्याय नहीं मिला है। मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग दोहराई गई। साथ ही पे-रोल और रिस्क भत्ता लागू करने की भी मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द बातचीत नहीं करती, तो आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है।इस

दौरान स्थानीय विधायक आफताब अहमद भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।