चलती कार में आग लगने से हड़कंप

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में बीपीटीपी ट्रैफिक लाइट के पास एक लग्जरी कार में आग लग गई। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने में मदद की, जिससे आग ज्यादा नहीं फैली। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने कार को सड़क से हटा दिया।

चलती कार में आग लगने से हड़कंप

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। बीपीटीपी ट्रैफिक लाइट के पास एक कार लग्जरी कार में आग लगगई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई। यह कार सेक्टर-15 की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही यह कार बीपीटीपी ट्रैफिक लाइट पर पहुंची तो इसके इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने पर चालक ने कार को साइड में रोककर कूद गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने बूथ में रखीं बाल्टियों से आग बुझानी शुरू कर दी। इस बीच कुछ लाेग अग्निशामक यंत्र ले आए और उन्हाेंने आग पर काबू पा लिया।

इससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग बुझने के बाद पुलिस ने वाहनको सड़क से हटवा दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।