मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्या विहार पार्ट-तीन के ओम शांति एंक्लेव में

मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्या विहार पार्ट-तीन के ओम शांति एंक्लेव में सोमवार देर रात एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि मकान में अविनाश नामक व्यक्ति किराए पर रहता था। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूर्या विहार निवासी अंसार खान ने बताया कि गली काफी संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी।

ऐसे में आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही पानी और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, घर में रखे माल के जलने से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के लोग जमा न होते तो यहां पर बड़ा नुकसान हो सकता था। लोगों ने छत्तों पर चढ़कर आग पर काबू पाया।--------तीन जगह कूड़े में आग से धुएं ने दम घोटामंगलवार को शहरमें तीन जगह कूड़े में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ओल्ड फरीदाबाद की पुरानी चुंगी के पास खाली प्लॉट में कूड़े में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गएऔर आग पर काबू पाया। इसके बाद बीपीटीपी पुल के पास कूड़े में आग लगने की सूचना मिली। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना मिली कि भारत कॉलोनी चांदीवाला बाग इलाके में खाली प्लॉट में आग लग गई है। इसके बाद दमकल कर्मी वहां रवाना हो गए। जब दमकल कर्मी वहां मौके पर पहुंचे तो कूड़े में भीषण आग लगी हुई थी। धुएं की वजह से वहां लोगों का दम घुट रहा था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।