Faridabad News: एनआईटी तीन के केजी ब्लॉक में मकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Faridabad News: फरीदाबाद के एनआईटी तीन स्थित मकान नंबर 130 में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग के कारण पूरा सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि परिवार घर पर नहीं था और किसी की जान नहीं गई। दमकल विभाग ने आग पर एक घंटे में काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। एनआईटी तीन के जी ब्लॉक स्थित मकान नंबर 130 में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान मालिक चंद्र बिरमानी के अनुसार, मंगलवार को वह अपने साले के उठाला कार्यक्रम में परिवार के साथ गए हुए थे। इसी दौरान मकान में आग लग गई।
उन्हें आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों से मिली। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग घर के अंदर काफी फैल चुकी थी।चंद्र बिरमानी ने बताया कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है कि आग किस वजह से लगी। आग से घर में रखा लगभग पूरा सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक प्रयास कर आग पर काबू पाया। परिवार में चंद्र बिरमानी, उनकी पत्नी मीना, बेटा गौरव, बहू प्रियंका और एक पोता है। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


