लूट मामले में पांचवां आरोपी जेल भेजा

Mar 12, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पिनगवां ज्वेलर्स लूट मामले में गिरफ्तार पांचवे आरोपी राजेश उर्फ पड्डा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूछताछ में सोने-चांदी के आभूषण और सब्बल बरामद हुआ। यह लूट 27 नवंबर को हुई थी, जिसमें सात सदस्यीय गिरोह ने करोड़ों रुपये के आभूषण लूटे। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

लूट मामले में पांचवां आरोपी जेल भेजा

नूंह। पिनगवां ज्वेलर्स लूट मामले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी राजेश उर्फ पड्डा की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से सोने-चांदी के आभूषण और एक सब्बल बरामद हुआ। यह लूट की वारदात पिछले वर्ष 27 नवंबर की रात पिनगवां कस्बे की एक ज्वेलर्स दुकान में हुई थी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। जांच में सामने आया कि इस वारदात को सात सदस्यों वाले गिरोह ने संगठित तरीके से अंजाम दिया था। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।