मानसून से पहले नालों की सफाई पुख्ता करने के निर्देश

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के

मानसून से पहले नालों की सफाई पुख्ता करने के निर्देश

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीसी मीणा ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। उन्होंने नालों की सफाई, पानी निकासी व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले सभी अधूरे काम युद्ध स्तर पर पूरे किए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा अभियान

सीईओ पीसी मीणा ने सबसे पहले बड़खल फ्लाईओवर क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह इलाका हर साल भारी बारिश के दौरान जलभराव की चपेट में आ जाता है। खासकर वीवीआई सेक्टर 21ए, बी, सी क्षेत्र जहां पुलिस आयुक्त का कार्यालय है। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास को जोड़नी वाली स्मार्ट राेड पर घुटनों तक पानी भर जाता है और दिल्ली-आगरा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। मुख्य अभियंता विशाल बंसल ने उन्हें बताया कि यहां अतिरिक्त पंप सेट और जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत पानी निकाला जा सके।

जलनिकासी की तैयारियां

इसके बाद सीईओ ने बुढ़िया नाला और गौंछी नाला का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ हिस्साें में पानी सफाई कार्य बेहतर किया गया। वहीं कुछ जगह प्लास्टिक कचरा जमा था। सीईओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए। कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया कि इसके बाद सीईओ गुडियर चौक पर भी जलभराव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। यह चौक शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शनों में से एक है और बारिश के दौरान यहां पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। यहां एफएमडीए द्वारा जलनिकासी के लिए गुरुग्राम नहर तक बड़ी पाइप लाइन बिछाई जा रही है, यह कार्य 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने उन्हें को जानकारी दी कि शहर के प्रमुख नालों की सफाई का काम लगातार चल रहा है। जेसीबी, सक्शन मशीन और श्रमिकों की मदद से नालों से गाद, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा निकाला जा रहा है। अब तक बड़ी मात्रा में मलबा हटाया जा चुका है और शेष कार्य अगले कुछ दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीसी मीणा ने काम पर संतुष्ठी जताते हुए अधिकारियों से कहा कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र से जलभराव की सूचना मिलने पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए। उन्होंने एक नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने और संवेदनशील स्थानों पर टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

--

अधिकारियों का दावा बरसात से पहले निकासी होगी बेहतर

लोगों ने बताया कि हर साल बारिश के दौरान बड़खल फ्लाईओवर, गौंछी क्षेत्र, गुडियर चौक और आसपास के इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल बसें, ऑफिस जाने वाले लोग और हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालक लंबे जाम में फंस जाते हैं, जिसका समाधान पहले से किया जाना चाहिए। एफएमडीए का दावा है कि समय रहते नालों की सफाई, पंपिंग व्यवस्था और निगरानी तंत्र को मजबूत कर शहर में जलभराव की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण जारी रहेगा और मानसून शुरू होने से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

--

वर्जन

बरसात से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है। जहां भी काम बाकी है, उसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

-पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए

--

सामान्य प्रश्न

फरीदाबाद में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए किसने निरीक्षण किया?
मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए निरीक्षण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।