ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाददुष्कर्म कर हत्या करने में सौतेला पिता गिरफ्तार

दुष्कर्म कर हत्या करने में सौतेला पिता गिरफ्तार

-डॉक्टरों ने दुष्कर्म और सिर में चोट से मौत की बात कही-पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजाफरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददातासरायख्वाजा थाना पुलिस ने दो साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने...

दुष्कर्म कर हत्या करने में सौतेला पिता गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSat, 25 Nov 2017 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

-डॉक्टरों ने दुष्कर्म और सिर में चोट से मौत की बात कही

-पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा

फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

सरायख्वाजा थाना पुलिस ने दो साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी सौतेले पिता को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जिसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मालूम हो कि थाना सराय क्षेत्र में एक महिला के पति की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। महिला के अपने पहले पति से तीन बच्चे थे, जिसमें सबसे छोटी बेटी की उम्र दो साल थी। पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली थी, 22 नवंबर को महिला पड़ोस में ही एक घर में काम करने गई थी और उसका बेटा स्कूल चला गया था। दोपहर 2.30 बजे महिला के दूसरे पति ने उसे फोन कर बताया कि छोटी बेटी की तबीयत खराब है और वह जल्दी आ जाए। महिला घर पहुंची तो बच्ची ठंडी पड़ी थी। वह बेटी को दिल्ली में कलावती अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और सिर में चोट की वजह से मौत की बात बताई थी। इस पर महिला ने अपने दूसरे पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था।

सिर में चोट लगने से हुई मौत :

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि यौन शोषण के बाद बच्ची को चुप करने के लिए उसने थप्पड़ मारे और उसे जमीन पर पटक दिया। इससे सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस भी मौत का कारण सिर में लगी चोट मानकर चल रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें