चार दिन बाद भी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना नहीं किया शुरू
फतेहपुर बिल्लौच गांव में छेड़खानी की शिकार छात्रा अभी भी सदमे में है। घटना के चार दिन बाद भी वह स्कूल नहीं गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पीड़ित के परिवार को चिंता है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से प्रभावित है।

बल्लभगढ़, अशोक जैन। फतेहपुर बिल्लौच गांव में छेड़खानी के मामले में पीड़ित छात्रा अब भी सदमे में है। घटना के चार दिन बाद भी उसने स्कूल जाना शुरू नहीं किया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित कुमरपाल ने बताया कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी घटना के बाद मानसिक रूप से बेहद आहत है और डर के कारण घर से बाहर निकलने से भी घबरा रही है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, अन्य आरोपी हर्ष और सन्नी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।पुलिस
का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 26 अप्रैल को छेड़खानी के विरोध में कुमरपाल के बेटे मनीष पर गांव के ही युवकों ने हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद से यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


