खड़े ट्राले से टकराया ऑटो, युवक की मौत
फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा हाईवे के बड़खल फ्लाईओवर पर खड़े ट्रॉले में एक ऑटो टकरा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का भाई शिकायत दर्ज करवा चुका है।

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे के बड़खल फ्लाईओवर पर खड़े ट्रॉले में एक एक ऑटो टकरा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शुक्रवार मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक, बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। नौ अप्रैल को वह अपने दोस्त आदित्य, गौरव, नितेश, धीरज और प्रशांत के साथ ऑटो में बदरपुर गया था।
देर रात सभी ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो बड़खल फ्लाईओवर पर चढ़ रहा था तो वहां पर ट्रॉला खड़ा था। ट्राला चालक ने पार्किंग लाइट भी नहीं जलाई हुई थी। अंधेरे के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्राला नजर नहीं आया और ऑटो सीधे ट्रॉला में जा घुसा। इस हादसे में ऑटो में सवार लोग घायल हो गए थे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों को बीके अस्पताल लाया गया, जहां से घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान घायल अर्जुन सिंह ने दम तोड़ दिया था। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मृतक के भाई राहुल सिंह की शिकायत पर टॉला के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


