Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFatal Accident in Faridabad Cyclist Killed by Truck Driver Flees
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

संक्षेप:

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। संजय कालोनी में ड्य्टी से वापस लौट रहे साइकिल सवार कोट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Jan 19, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। संजय कालोनी में ड्य्टी से वापस लौट रहे साइकिल सवार को ट्रैक्टर-टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक रात में भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। यह दुर्घटना रविवार रात की है। संजय कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय प्रदीप संजय कालोनी स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार रात को वह साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी से वापस घर आ रहे थे। जब वह संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इलाके में सेक्टर-52 नाले के पास संडे मार्केट में पहुंचे तो पीछे से आए पानी ट्रैक्टर-टैंकर ने साइकिल सवार प्रदीप को टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे के बाद राहगीर प्रदीप को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत होने पर आस-पास के लोग संडे मार्केट को लेकर विरोध जताते हुए नजर आए। लोगों का आरोप है कि इस मार्केट के पास आए दिन कोई न कोई हादसा होता है। संडे मार्केट की वजह से चोरी की वारदात भी बढ़ गई हैं। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश खटाना ने कहा कि टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला मृतक की पत्नी प्रमिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। --- बुजुर्ग कार के टक्कर से घायल बल्लभगढ़। छायंसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग को एक कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 14 जनवरी को सुबह हुई। गांव छायंसा के निवासी कृष्ण ने बताया कि 14 जनवरी को उसके पिता प्रेम सिंह सुबह 6:30 बजे अपने घर के सामने सड़क पर खड़े थे। इस बीच बल्लभगढ़ की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने उसके पिताजी की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। टक्कर लगते ही चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।