दुर्घटना में बाइक सवार की जान गई
फरीदाबाद के सेक्टर-55 में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अजय कुमार की मौत हो गई। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि अजय अपनी दुकान जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी 30 मार्च को मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-55 के 100 फीट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, रामनगर प्रतापगढ़ निवासी नीतू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 25 मार्च को उसके पति अजय कुमार बाइक पर सवार हाेकर संजय कॉलोनी स्थित अपनी दुकान जा रहे थे,। जब वह सेक्टर-55 के पास 100 फुट रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले बीके. अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
30 मार्च की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


