Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFatal Accident E-Rickshaw Driver Dies After Collision with Dumper in Palwal
हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत

हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत

संक्षेप:

पलवल के होडल में गौढ़ोता चौक पर डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। ई-रिक्शा में दो महिलाएं भी बैठी थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय चालक ने ई-रिक्शा चलाया, जो टक्कर के बाद पलट...

Fri, 26 Sep 2025 10:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल,संवाददाता। होडल के गौढ़ोता चौक पर डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। होडल कच्चा तालाब निवासी शीला पत्नी शिवरचरण ने दी शिकायत में कहा है कि उसके पति ई-रिक्शा चलाते थे। उसके पति शाम के करीब सात बजे अपने ई-रिक्शा के साथ गौढ़ोता चौक पर थे। उस समय रिकशा में दो महिलाएं मोना और सुमन भी बैठी हुई थीं। उसी समय अचानक एक डंपर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार उसके पति व दोनों महिला सवारी घायल हो गईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घायलों को उपचार के जिला नागरिक अस्पताल पलवल ले जाया गया, जहां पर उसके पति शिवचरण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दोनों महिलाओं का अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर होडल थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची।