Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFarmers Protest Over Sugar Mill Delay in Palwal
शुगर मिल चालू न होने पर किसानों में नाराजगी

शुगर मिल चालू न होने पर किसानों में नाराजगी

संक्षेप:

पलवल में किसानों में शुगर मिल चालू न होने से नाराजगी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। 20 नवंबर को मिल चालू करने का आश्वासन मिलने के बावजूद, किसान मिल बंद देखकर रोष में हैं।

Nov 20, 2025 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल। 20 नवंबर को शुगर मिल चालू न होने से किसानों में भारी नाराजगी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त पलवल को ज्ञापन देकर विरोध जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि उपायुक्त हरीशचंद्र वशिष्ठ के आश्वासन के बावजूद गुरुवार तक शुगर मिल शुरू नहीं हुई, जिससे किसानों में जबरदस्त रोष है। उन्होंने बताया कि 12 से 16 नवंबर तक शुगर मिल परिसर में धरना दिया गया था और उस दौरान डीसी ने 20 नवंबर से मिल चालू करने का भरोसा दिलाया था। इसी आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन स्थगित किया था, परंतु आज भी मिल बंद मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुधेरा, उदय सिंह सरपंच, ताराचंद प्रधान, डॉ. रघुवीर सिंह, नरेंद्र सहरावत, लाला डायरेक्टर, समय राम कुंडू और ब्रह्मजीत मेम्बर शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि डीसी ने आज मिल के प्रबंध निदेशक को बुलाकर स्थिति जानी। प्रबंध निदेशक ने कहा कि मिल पूरी तरह तैयार है और शुगर फैडरेशन से आदेश मिलते ही शुरू कर दी जाएगी। उपायुक्त ने शुगर फैडरेशन चंडीगढ़ के चेयरमैन से बात कर मिल जल्द शुरू करने का अनुरोध किया, जिस पर चेयरमैन ने सकारात्मक आश्वासन दिया। किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि मिल शीघ्र चालू नहीं हुई तो वे उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।