Faridabad News: मुआवजे को लेकर सोतई में किसानों का धरना 12वें दिन भी जारी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। सोतई में शामलात भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन

Faridabad News: मुआवजे को लेकर सोतई में किसानों का धरना 12वें दिन भी जारी

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सोतई में शामलात भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि वर्तमान बाजार भाव के अनुसार मुआवजा मिलने तक धरना जारी रहेगा। आसपास के गांवों के किसानों ने भी समर्थन दिया। धरना स्थल पर किसानों ने शामलात भूमि से जुड़े मामले की आगामी सुनवाई को लेकर चर्चा की। यह मामला अदालत में विचाराधीन है और इसकी अगली तारीख 3 सितंबर निर्धारित है। किसानों ने कहा कि सुनवाई के दौरान यदि कोई निर्णय नहीं हुआ तो सभी किसान मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। किसानों ने कहा कि वे अपनी मांग पर अडिग हैं और मुआवजे के मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उनका कहना है कि उनकी भूमि का उचित मुआवजा मिलना उनका अधिकार है। इसी मांग को लेकर धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा। किसान नेता बबलू हुड्डा, महाराज राजेंद्र देव, दीपक शर्मा पनेहरा और इंस्पेक्टर रणजीत सिंह डीग भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और आंदोलन में अपना समर्थन जताया। किसानों ने कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। धरने में अध्यक्ष ठाकुर धर्मवीर फौजी, नारायण सिंह, दिनेश रावत, नरेंद्र, सतपाल मास्टर, रॉकी, सतीश, प्रदीप, दीपक, बिजेंद्र सिंह, बीरम, दयोली, रामू भाटी, संदीप एडवोकेट और देवन सहित कई किसान मौजूद रहे। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: मुआवजे को लेकर सोतई में किसानों का धरना 12वें दिन भी जारी