किसान से हुई सात लाख की साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए

Jan 15, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल के पेंगलतु गांव के किसान राजेश से 7 लाख रुपये की ठगी हुई है। यह राशि उन्होंने अपने बेटे के इलाज के लिए बैंक में रखी थी। साइबर अपराध थाना ने 23 दिसंबर को मामला दर्ज किया, लेकिन 20 दिन बाद भी ठगों का पता नहीं चला है। किसान ने पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है।

किसान से हुई सात लाख की साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए

पलवल। पेंगलतु गांव निवासी किसान से हुई सात लाख रुपये की ठगी की वारदात को पुलिस 20 दिन से ज्यादा बीतने पर भी नहीं सुलझा पाई है।किसान ने जमीन बेचकर अपने बेटे के इलाज के लिए यह रकम अपने बैंक खाते में रखी हुई थी। गत वर्ष 23 दिसंबर को साइबर अपराध थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था। पीड़ित किसान राजेश ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि उनका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-51 शाखा में है। ठगी होने से एक माह पहले उन्होंने बैंक के योनो ऐप को डाउनलोड कर लेन-देन शुरू कर दिया था।

कुछ समय से उनका बेटा गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनके बेटे का उपचार दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। इलाज करवाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन भी भेज दी थी। जमीन बेचने से मिली धनराशि सात लाख 28 हजार रुपये उनके बैंक खाते में जमा कर दिए थे । 21 दिसंबर को वह वह अपने घर पर मौजूद थे । इसी दौरान उनके मोबाइल पर रुपये निकलने के एसएमएस आने लगे। उन्होंने साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन तब तक सात लाख रुपये निकल चुके थे। 23 दिसंबर को पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक पुलिस साइबर ठगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित ने बताया कि ठगी होने की वजह से उसे अपने बेटे का इलाज करवाने में दिक्कत आ रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से ठगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;