Faridabad News: खेतों में पानी लगा रहे किसान पर हमला
Faridabad News: पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र में एक किसान पर कुछ युवकों ने हथियारों से जानलेवा हमला किया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। चांदहट थाना अंतर्गत खेतों में पानी दे रहे एक किसान पर हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। किसान इस हमले में गंभीर तौर से घायल हो गया जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है। जानकारी के अनुसार गांव पेहरूका निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गत 13 अगस्त को अपने खेतों में पानी दे रहा था। करीब सुबह आठ बजे अचानक से गांव के कुछ युवक आए जिन्होंने आते ही हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। किसान को देशी कट्टा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी।
करीब आधा दर्जन युवकों ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसके शरीर में गहरी चोटें आईं। जैसे ही उसके भाई को इस बारे में पता चला और वह उसे बचाने आया लेकिन उस पर भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


