पुष्प राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
फरीदाबाद के पुष्प शर्मा ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। पुष्प ने पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता था और अब वे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। छत्तीसगढ़ के भिलाई में संपन्न हुई अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में बल्लभगढ़ के पंजाबीवाड़ा निवासी पुष्प शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने यह पदक फ्री स्टाइल कुश्ती के 61 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। पुष्प मूल रूप से पलवल के गांव बामनीखेड़ा के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और सोमवार को उनका जोरदार स्वागत किया गया। पुष्प ने बताया कि 4 अप्रैल को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनका कुश्ती सफर वर्ष 2019 में राज्य खेल परिसर से शुरू हुआ था।
उस समय वह कुश्ती कोच अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते थे। कोच के पंचकूला ट्रांसफर होने के बाद राज्य खेल परिसर में कुश्ती गतिविधियां लगभग बंद हो गईं।इसके बाद पुष्प ने अर्जुन अवॉर्डी नेहा राठी के मार्गदर्शन में अभ्यास शुरू किया। वर्ष 2021 में बेहतर प्रशिक्षण के लिए वे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी कुश्ती को और निखारा। उनके पिता मनोज कुमार ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी है। पुष्प कुश्ती के साथ-साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई भी कर रहे हैं।ऐसे आए कुश्ती मेंपुष्प ने बताया कि बामनीखेड़ा से उनके चाचा का बेटा गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए फरीदाबाद आया था। उस समय उसने पुष्प के पिता मनोज कुमार को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर करने की सलाह दी। शुरुआत में पुष्प, उनके जुड़वा भाई पुष्पेंद्र और बड़े भाई मयंक सुबह सैर के लिए जाने लगे। इसी दौरान वे सीही गांव में पूर्व हॉकी खिलाड़ी जोगिंदर के पास जाने लगे। जोगिंदर ने पुष्प की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें कुश्ती में हाथ आजमाने की सलाह दी। इस पर अमल करते हुए पुष्प ने राज्य खेल परिसर में कुश्ती का अभ्यास शुरू कर दिया। पुष्प की मां सुनीता शर्मा भी अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी प्रसन्न हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


