वेतन बढ़ाने की मांग पर हेल्थ केयर कंपनी में प्रदर्शन
फरीदाबाद में एक निजी कंपनी के 150 से अधिक कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने पहले वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस और श्रम विभाग ने स्थिति को नियंत्रित किया और कर्मचारियों को समझाया।

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह हाईवे स्थित हेल्थ केयर प्रोडक्ट बनाने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान 150 से अधिक कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द वेतन वृद्धि लागू करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन की स्थिति
वहीं प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और श्रम विभाग अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाबुझा का शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों श्रम विभाग के कार्यालय बुलाकर समझाया गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ समय पहले कंपनी प्रबंधन ने वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और घरेलू खर्चों के कारण मौजूदा वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
कर्मचारियों की समस्याएं
कंपनी में उत्पादन और काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन नहीं बढ़ाया गया। वहीं कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वह कंपनी में तीन से पांच सालों से काम कर रहे हैं। लेकिन उनका वेतन अब नए वेतनमानुसार हुआ है। जबकि नया कर्मचारी भर्ती होता है तो उसे भी करीब 15 हजार से वेतन दिया जा रहा है, जो कि गलत है। उन्हें नए कर्मचारियों से अधिक वेतन मिलना चाहिए।
प्रदर्शन का परिणाम
विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए कंपनी के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल और श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दोपहर बाद विरोध कर रहे कर्मचारियों को श्रम विभाग ने अपने कार्यालय बुलाया। एक से डेढ घंटे कर्मचारियों को बिठाकर समझाया गया।
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नए वेतन से अधिक वेतन दिया जाए, जो नियम अनुसार उचित नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें समझाया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
- अजयपाल डूडी, उप श्रमायुक्त, फरीदाबाद
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


