Faridabad News: रैली को सफल बनाने के लिए निगम कर्मियों ने कसी कमर

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में कर्मचारियों ने 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग के लिए आंदोलन तेज करने की योजना बनाई है। दौलतराम धर्मशाला में हुई बैठक में रैली की तैयारी के लिए जिम्मेदारियां बांटी गईं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ठेका प्रथा समाप्त करना और समान वेतन लागू करना शामिल है।

Faridabad News: रैली को सफल बनाने के लिए निगम कर्मियों ने कसी कमर

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। प्रदेश सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ के बीच 13 मई को हुए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। इसे शनिवार को दौलतराम धर्मशाला में प्रस्तावित जिला स्तरीय रैली की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के नेता बलबीर सिंह बालगोहेर ने की, जबकि संचालन यूनियन सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। नेताओं ने प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।

बलबीर सिंह बालगोहेर ने कहा कि सरकार यदि 13 मई के समझौते को जल्द लागू नहीं करती है तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 13 जुलाई की रैली में नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के हजारों कर्मचारी शामिल होकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ठेका प्रथा समाप्त करना, ठेका कर्मचारियों को पालिका रोल पर नियमित करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करना, सभी वैधानिक भत्तों और सेवा लाभों का भुगतान तथा 13 मई के समझौते के सभी बिंदुओं को तत्काल लागू करना शामिल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad News: रैली को सफल बनाने के लिए निगम कर्मियों ने कसी कमर