मंडियों में अब तक लगभग 39.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक: मंत्री राजेश
फरीदाबाद में मंडियों में 39.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि किसानों को सीधे भुगतान किया जा रहा है। नई तकनीक से खरीद प्रक्रिया पारदर्शी बनाई गई है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो रही है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य भी तय किया है।

फरीदाबाद, सरसमल। मंडियों में अब तक लगभग 39.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। सोमवार को जारी बयान में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि किसानों को सीधे भुगतान किया जा रहा है। नई तकनीक से खरीद प्रक्रिया पारदर्शी बनाई गई है। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार ने खरीद प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो रही है। अब किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 188 करोड़ रुपये किसानों को सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि रबी सीजन 2026-27 के तहत सरसों की खरीद 28 मार्च और गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये और गेहूं का 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य में खरीद प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मंडियों में कैमरे, जियो फेंसिंग और आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के जरिए किसान आसानी से अपनी फसल बेच पा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


