Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Villagers to Get Relief as Major Streets in Chandawali Set for Reconstruction
अच्छी खबर: गांव चंदावली की 10 गलियों का होगा कायाकल्प

अच्छी खबर: गांव चंदावली की 10 गलियों का होगा कायाकल्प

संक्षेप:

फरीदाबाद के गांव चंदावली में जर्जर सड़कों की समस्या का समाधान होने जा रहा है। नगर निगम द्वारा 10 प्रमुख गलियों को नए सिरे से बनाया जाएगा, जिससे आवागमन में सुधार होगा और जलभराव की समस्या भी कम होगी। स्थानीय निवासियों ने इस फैसले पर खुशी जताई है।

Feb 04, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। गांव चंदावली में खस्ताहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से जल्द क्षेत्र की 10 प्रमुख गलियों को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। वहीं बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी। चंदावली गांव में गलियां कई सालों से जर्जर अवस्था में है। सीवर ओवरफ्लो रहती है। पेयजल लाइन काफी पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे एक तरफ जहां घरों में गंदा पानी सप्लाई होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं गलियों में गंदगी से बुरा हाल रहता है। योजना के तहत गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएगी, साथ ही जल निकासी के लिए नई नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल गलियों की मजबूती बढ़ेगी बल्कि बारिश के दौरान पानी का बेहतर निस्तारण भी संभव होगा। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़कों की वजह से स्थानीय लोगों को खासा परेशान होना पड़ता था, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। प्रस्तावित कार्य के तहत इंदर डागर से रूपचंद डागर, महिपाल डागर से योगेश डागर, महावीर यादव से माता चौक, राजपाल से केसर हाउस, जयप्रकाश यादव से राजेश, हरिकिशन से राजेंद्र और भारत सिंह सैनी से विजय सैनी सहित 10 गलियों को नया रूप दिया जाएगा। निर्माण के बाद इन मार्गों पर आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में भी सुधार आएगा। स्थानीय निवासियों ने इस फैसले पर खुशी जताई है। लोगों ने कहा कि कई गलियां लंबे समय से टूट-फूट का शिकार थीं और बारिश में कीचड़ व जलभराव से हालात और बिगड़ जाते थे। अब गलियों के बनने से न सिर्फ आवाजाही आसान होगी बल्कि आसपास के इलाकों की तस्वीर भी बदलेगी। नगर निगम केअधीक्ष अभियंता ओमबीर सिंह ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। गांव चंदावली की गलियों का निर्माण इसी योजना का हिस्सा है।