Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad to Receive 500 Electric Buses for Improved Public Transport and Pollution Control
सहूलियत: 500 ई-बसें चलने का रास्ता साफ

सहूलियत: 500 ई-बसें चलने का रास्ता साफ

संक्षेप:

फरीदाबाद में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। केंद्रीय बजट में चार हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा की गई है। ये बसें प्रदूषण कम करने में मदद करेंगी और लोगों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देंगी। 310 नए बस स्टॉप भी बनाए जाएंगे।

Feb 01, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। केंद्रीय बजट में चार हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही शहर में इलेक्ट्रिक बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इससे शहर वासियों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद इन बसों को मेट्रो फीडर बस सेवा के रूप में चलाया जाएगा। योजना के तहत शुरुआती चरण में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। योजना के अनुसार, ये बसें स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सभी प्रमुख सेक्टरों, कॉलोनियों और चौराहों से होकर गुजरेंगी, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सस्ती, स्वच्छ और सुविधाजनक विकल्प मिल सकेगा।

इस परियोजना को सिरे से चढ़ाने के लिए सेक्टर-61 में बस डिपो, बिजलीघर और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य होना है। बस डिपो की अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। बस डिपो बनने के बाद ही शहर में इलेक्ट्रिक बसें चल सकेंगी। स्मार्ट सिटी में प्रदूषण का स्तर हमेशा बुरी दशा में रहता है। इसको कम करने के लिए प्रशासन स्तर पर प्रयास भी किए जाते हैं₹। सड़कों पर पानी का छिड़काव होता है लेकिन लोग लगातार दमघोंटू हवा की चपेट में ही रहते हैं। इलेक्ट्रिक बसें चलने से प्रदूषण के स्तर में अवश्य ही कमी आएगी। ---------------- 310 बस स्टॉप बनाए जाएंगे: शहर में 310 बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इनमें से 88 बस स्टॉप राष्ट्रीय राजमार्ग पर होंगे, जबकि 38 एफएमडीए की सड़कों पर, 163 पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर और बाकी 21 स्टॉप नगर निगम व अन्य सड़कों पर स्थापित किए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर इलाके के लोगों को बस सेवा तक सीधी पहुंच मिले। -- बुलेट ट्रेन का फायदा शहर को भी मिलेगा: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का फायदा शहर के लोगों को भी मिलेगा। बजट में इस कॉरिडोर की भी घोषणा की गई है। इस बुलेट ट्रेन के कॉरिडोर को नोएडा हवाई अडडे से जोड़ा जाएगा। नोएडा हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के सेक्टर-65 कट तक छह लेन का एक्प्रेसवे बनाया जा रहा है। करीब 31 किलोमीटर लंबा छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। 18 मिनट के अंदर सेक्टर-65 और जेवर के बीच आवाजाही हो सकेगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने से शहर के अलावा, पलवल, नूंह और गुरुग्राम के लोगों को भी फायदा मिल सकेगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए लोग सीधे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से पहुंच सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;