नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आज दो सत्रों में होगा

Apr 14, 2026 04:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में 15 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी-बाइक रैली और शाम को पदयात्रा का आयोजन होगा। 16 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन ने कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की है।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आज दो सत्रों में होगा

फरीदाबाद, सरसमल। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 15 अप्रैल को शहर में दो बड़े कार्यक्रम होंगे। सुबह स्कूटी-बाइक रैली और शाम को पदयात्रा निकाली जाएगी। 16 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि प्रतिभागियों को किसी तरह की परेशानी न हो।स्कूटी-बाइक रैली से अभियान की शुरुआतएडीसी ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे सेक्टर-16ए स्थित को-एड नेहरू कॉलेज से स्कूटी और बाइक रैली निकाली जाएगी।

यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और वापस कॉलेज में समाप्त होगी। इसमें कॉलेज की छात्राएं, महिला कर्मचारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाएं भाग लेंगी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और अभियान के प्रति समर्थन दिखाना है। प्रशासन ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।शाम को पदयात्रा निकलेगीशाम 5:30 बजे बीके चौक से नारी शक्ति पदयात्रा शुरू होगी, जो एनआईटी तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक जाएगी। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासन ने मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पदयात्रा के जरिए महिलाओं की एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।16 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलनअभियान के तहत 16 अप्रैल को सेक्टर-12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन हॉल में सुबह 11 बजे नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में खेल, साहित्य, चिकित्सा और पुलिस सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में जिले की कई प्रमुख महिलाएं हिस्सा लेंगी। एडीसी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को प्रेरित करने और उनकी उपलब्धियों को सामने लाने का अच्छा अवसर है। उन्होंने सभी से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।