Faridabad News: खरीदारी लिए रुके सुपरवाइजर की बाइक से बैग ले उड़ा युवक
Faridabad News: फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में एक सुपरवाइजर की बाइक पर रखे बैग को एक युवक चुरा ले गया। बैग में 92 हजार रुपये, दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान थे। आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू किया है।

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। संजय कॉलोनी में मीट खरीदने के लिए रुके सुपरवाइजर की बाइक पर रखे बैग को लेकर एक युवक फरार हो गया। बैग में 92 हजार रुपये नगद, बाइक के दस्तावेज, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। मुजेसर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी नसीम सैयद ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर है और उसका कार्यालय सेक्टर-23 स्थित राजेंद्र चौक के पास है। 13 जुलाई की रात करीब 9:00 बजे वह पंजाब रोलिंग मिल के पास मीट खरीदने गया था।
उसने अपनी बाइक को दुकान के सामने खड़ी कर उस पर अपना बैग रख दिया था । जबवह दुकानदार से मीट खरीद रहा था तोएक युवक बाइक पर सवार होकर आया और बाइक पर रखा बैग उठाकर फरार हो गया। उसने शोर मचाकर पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी आंखों से ओझल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर बैग से 92 हजार रुपये , बाइक की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा के कागजात, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल चार्जर रखा हुआ था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


