
साहसिक शिविर में हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे छात्र एवं छात्राएं
फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों के छात्रों को हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत जानने का मौका मिलेगा। मनाली में 16 और 24 दिसंबर को दो साहसिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। चयनित 24 छात्रों को ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, और अन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। छात्रों को मेडिकल सर्टिफिकेट और सहमति पत्र देना होगा।
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत जानने का अवसर मिलेगा। इसके लिए मनाली में पांच-पांच दिवसीय दो साहसिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अलग-अलग गतिविधियां कराई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों से शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 24 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। बता दे कि शिक्षा निदेशालय के आदेश पर हर वर्ष साहसिक शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें 60 प्रतिशत व उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र एवं छात्राओं को चयनित किया जाता है और उन्हें शिविर में ले जाया जाता है।

इस बार हिमाचल के मनाली में 16 दिसंबर से साहसिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 12 लड़के व 12 लड़कियों को शामिल किया जाएगा। इसमें 12 जिलों विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। सभी स्कूल मुखिया अपने स्कूल के पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी के पास भेजेंगे। दूसरा शिविर 24 से 29 दिसंबर तक लगेगा। इसमें बाकी दस जिलों के विद्यार्थी कैंप में हिस्सा लेंगे। मेडिकल सर्टिफिकेट और सहमति पत्र देना होगा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने स्पष्ट किया है कि साहसिक शिविर में जाने वाले छात्र एवं छात्राओं को अपने अभिभावकों से लिखित सहमति पत्र देना होगा। इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना होगा। इसके बिना वह शिविर में नहीं जा सकेंगे। यह शिविर नौवी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए हैं। इसमें एनसीसी, एनएसएस, खेल में उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्वतारोहण और रैपलिंग करेंगे शिविर में शामिल विद्यार्थियों के लिए पांच दिनों ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, बाधा पार करना, हिमालय की संस्कृति और विरासत, वनस्पति और जीव-जंतु अध्ययन, मनाली व कुल्लू दशहरा भ्रमण, कैंप फायर, योग, ध्यान और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, लोक नृत्य, और व्यक्तिगत रुचियों पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। छात्र एवं छात्राओं के साथ महिला व पुरुष शिक्षक होंगे। सभी के मनाली आने-जाने खाने, ठहराव की व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी। विद्यार्थियों को कोई चार्ज नहीं देना होगा। 24 छात्र बल्लभगढ़ बस अड्डे से रवाना होंगे और शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित सभी शर्ताें को पूरा करने के बाद ही छात्र को मंजूरी दी गई है। फरीदाबाद जिले का नाम 16 दिसंबर से होने वाले साहसिक शिविर में हैं। -सुरेश कुमार, सहायक परियोजना समन्वयक, शिक्षा विभाग

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


