Faridabad News: दिवाली तक शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त
Faridabad News: फरीदाबाद नगर निगम दिवाली तक शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने की तैयारी कर रहा है। काम इसी महीने एनआईटी और सेक्टर-12/13 की डिवाइडिंग रोड से शुरू होगा। खराब एलईडी फिटिंग और पुराने पोल की मरम्मत के साथ नई लाइटें भी लगाई जाएंगी। बीके चौक-हार्डवेयर रोड, नीलम बाटा रोड, सोहना रोड और अन्य इलाकों में रोशनी बेहतर करने की योजना है।

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर की सड़कों पर रात के समय अंधेरे से परेशान लोगों के लिए राहत खबर है। नगर निगम की ओर से दिवाली तक शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत इसी माह से की जाएगी। एनआईटी क्षेत्र और सेक्टर-12/13 की डिवाइडिंग रोड से की जाएगी। विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी माह काम
दिवाली तक स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने की तैयारी
इसके अलावा खराब एलईडी फिटिंग और पुराने पोल की मरम्मत कर रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी। सुधार कार्य इसी महीने शुरू करने की योजना है, ताकि दिवाली से पहले शहर की प्रमुख सड़कों और अन्य इलाकों में रोशनी की समस्या दूर की जा सके।
शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब है। बीके चौक-हार्डवेयर रोड, नीलम बाटा रोड, सोहना राेड, सेक्टर-11, 12 सहित मुख्य सड़कों पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। सड़कों और डिवाइडिंग रोड पर अंधेरा रहने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की योजना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रमुख सड़कों पर रोशनी बेहतर करने की योजना
--
सभी लाइटों पर रहेगा जोर
एनआईटी, बड़खल सहित सभी क्षेत्रें में स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा जल्द नई स्ट्रीट लाइटें खरीद की तैयारी की गई। इसके बाद जहां-जहां लाइटें खराब है। उन्हें बदला जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-12/13 की डिवाइडिंग रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों को भी अपग्रेड किया जाएगा। इस सड़क पर रोशनी बेहतर होने से रात के समय गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
--
पुराने पोल और एलईडी फिटिंग भी होंगे ठीक
स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए केवल खराब लाइटों को बदलने तक काम सीमित नहीं रहेगा। पुराने पोल और एलईडी फिटिंग की स्थिति भी सुधारी जाएगी। जिन लाइटों में तकनीकी खराबी है, उन्हें ठीक करने पर जोर रहेगा। इसका उद्देश्य यह है कि सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था व्यवस्थित हो और लोगों को बार-बार खराब लाइटों की समस्या का सामना न करना पड़े।
दिवाली से पहले सुधार कार्य पूरा करने का लक्ष्य
--
दिवाली से पहले व्यवस्था सुधारने की तैयारी
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि दिवाली के दौरान बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों का दुरुस्त होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए इसी महीने सुधार कार्य शुरू करने की योजना तैयारी है। दिवाली तक काम पूरा होने से शहर के अलग-अलग हिस्सों में रात के समय आवागमन आसान हो सकेगा। साथ ही अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


