Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Sees 5 Decrease in Vehicle Theft Cases in 2025 Effective Police Actions Credited
स्मार्ट सिटी में वाहन चोरी की वारदातें पांच फीसदी घटीं

स्मार्ट सिटी में वाहन चोरी की वारदातें पांच फीसदी घटीं

संक्षेप:

फरीदाबाद में इस साल वाहन चोरी की घटनाओं में 5% की कमी आई है। पुलिस ने 1250 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर 432 वाहन और 8 करोड़ की संपत्ति बरामद की। साधारण चोरी और सेंधमारी में भी सुधार हुआ है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और तकनीकी निगरानी से अपराधों पर नियंत्रण पाया गया है।

Dec 05, 2025 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। जिले में इस साल वाहन चोरी की वारदात कम हुई हैं। इनमें पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी वारदातों में कमी आई है। 1250 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर 432 वाहन और 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद की है। शुक्रवार को जारी आकंड़ों में पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने यह दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 में वाहन चोरी के 1501 मामले दर्ज हुए, जो वर्ष 2024 से 49 कम हैं। इस श्रेणी में पुलिस ने 573 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 418 चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, तकनीकी निगरानी और अपराध शाखा की लगातार कार्रवाई से वाहन चोरी में इस वर्ष 5 फीसदी की कमी आई है, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक परिणाम है। साधारण चोरी और सेंधमारी में भी सुधार पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में साधारण चोरी के 528 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 258 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1.80 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की गई। सेंधमारी (चोरी व नकबजनी) के मामलों में 13 की कमी आई है। इस वर्ष 344 मामले दर्ज किए गए, जिनमें पुलिस ने 260 अपराधियों को पकड़कर लगभग 6 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की निरंतर पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और खुफिया सूचना नेटवर्क को मजबूत किए जाने से अपराध दबाव में आए हैं। लूट व स्नैचिंग पर भी नियंत्रण स्नैचिंग और लूट के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में स्नैचिंग के 120 मामले सामने आए, जो पिछले वर्ष से 8 कम हैं। पुलिस ने 109 अपराधियों को गिरफ्तार कर 27 लाख रुपये नकद बरामद किए। वहीं लूट के 24 मामलों में पुलिस ने 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 लाख रुपये नकद, 10 किलो चांदी, सोने की चेन, 4 कार, 10 बाइक, 7 देसी कट्टे, 29 कारतूस, 2110 किलो कॉपर, 1 पिकअप वाहन और 2 एलईडी बरामद की हैं। प्रवक्ता ने कहा कि संपत्ति विरुद्ध अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अपराधियों पर सख्ती बरती जाएगी।