Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Sector 77 New Development Plan to Enhance Basic Amenities
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 में नया ब्लॉक किया जाएगा विकसित

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 में नया ब्लॉक किया जाएगा विकसित

संक्षेप:

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एक नई पॉकेट विकसित कर रहा है। इसमें सड़कें, सीवर और पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। यह योजना 63 लाख रुपये की लागत से तैयार की जा रही है और जनवरी में विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Nov 30, 2025 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-77 में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से यहां जल्द नई पॉकेट (ब्लॉक) विकसित की जाएगी। नई सड़कों के साथ सीवर और पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसे लेकर प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस योजना पर करीब 63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 77 में पहले की काफी विकास कार्य पूरे किए हुए हैं। सेक्टर में पांच से छह एकड़ जमीन ऐसी थी, जिस पर कोर्ट केस चल रहा है। एचएसवीपी ने इस जमीन को पहले अधिग्रहण कर लिया था, लेकिन पहले यह जमीन जिस व्यक्ति की थी, उसने से रिलीज करने का केस डाला हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोर्ट ने अब एचएसवीपी के पक्ष में फैसला दिया है, जिसके बाद एचएसवीपी ने इस पॉकेट को विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जमीन के इस हिस्से में एचएसवीपी साल 2022 में ही प्लॉट अलॉट कर चुका था, लेकिन कोर्ट केस के साथ यहां पर विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते वह लोग यहां घर भी नहीं बना पा रहे थे, जिन्हें प्लॉट अलॉट किए गए हैं। अब कोर्स से मामला निकलने के बाद एचएसवीपी जल्द से जल्द विकास कार्य पूरा करना चाहता है। इसके लिए करीब 63 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इस पैसे में सेक्टर के इस पॉकेट में सड़क बनाने, वाटर सप्लाई लाइन बिछाने, सीवरेज सिस्टम विकसित करने और बारिश का पानी निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन बनाने का काम किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीद है कि जनवरी महीने में काम शुरू कर दिया जाए। नया पॉकेट विकसित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि जनवरी में काम शुरू कर दिया जाएगा। प्राधिकरण ने दो महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस समय अवधि में काम पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। -संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी