Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Sanjay Colony Residents to Benefit from New Sewer and Water Line Installations
संजय कॉलोनी में सीवर समस्या से राहत दिलाने की तैयारी

संजय कॉलोनी में सीवर समस्या से राहत दिलाने की तैयारी

संक्षेप:

फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में सीवर और पेयजल की नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। 15 साल पुरानी जर्जर लाइनों के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं में कमी आएगी। यह कार्य छह महीने में पूरा होगा, जिससे कॉलोनी की जीवन गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

Jan 24, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सीवर ओवरफ्लो और पेयजल की समस्या से जूझ रहे संजय कॉलोनी वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से कॉलोनी की गलियाें में सीवर और पेयजल की नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा, जिससे लोगों को काफी हद तक समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में करीब 15 साल पहले सीवर और पेयजल लाइन बिछाई गई थी, जो अब जर्जर अवस्था में है। वहीं कॉलोनी में लोगों की संख्या भी पहले से काफी बढ़ गई है, जिससे सीवर पर दबाव बड़ गया है।

इस कारण कई सालों से लोग सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोग गई बार नगर निगम अधिकारियों से मांग कर चुके थे, जिसे देखते हुए वार्ड-5 पार्षद जयवीर खटाना की मांग पर नगर निगम ने विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। जलभराव के कारण गलियों में निकलना हो जाता भारी स्थानीय निवासी संदीप और सोनू ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो के कारण बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते थे। कई गलियों में घंटों तक पानी भरा रहता था, जिससे आवागमन बाधित होता है। साथ ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा दिक्क्त बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को होती है। अब नई सीवर लाइन बिछने से जलनिकासी व्यवस्था सुचारू होने की संभावना जताई जा रही है। पार्षद जयवीर खटाना ने बताया कि यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है जिससे लोगों को कम से कम असुविधा हो। सीवर लाइन बिछाने और उन्हें मुख्य लाइनों से जोड़ने का कार्य बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी गलियों का दोबारा निर्माण किया जाएगा, जिससे सड़कें पहले से बेहतर और मजबूत बनेंगी। इससे न केवल सफाई व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि कॉलोनी की कुल जीवन गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस योजना से लगभग पांच लाख लोगों को सीवर संबंधी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की तरफ से कॉलोनी में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जेसीबी से खुदाई कर पुरानी लाइनों की जगह नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य को छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद नियमित निगरानी और रखरखाव की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे भविष्य में दोबारा इस तरह की समस्याएं न उत्पन्न हों। - ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;