कैबिनेट मंत्री ने संत नगर में पांच करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में संत नगर में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी, कंक्रीट की सड़क और स्ट्रीट लाइट के कार्यों का शिलान्यास किया गया। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्र में आरएमसी सड़कों, नई सीवर लाइन, पेयजल के लिए आधुनिक लाइन, कंक्रीट नाला और सोलर लाइट्स स्थापित किए जाएंगे, जिससे मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा।

कैबिनेट मंत्री ने संत नगर में पांच करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फरीदाबाद, केशव। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने रविवार को संत नगर में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से पानी निकासीके लिए नाले, कंक्रीटकी सड़कऔर स्ट्रीट लाइट आदि के कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गोयल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में आरएमसी सड़कों का निर्माण, नई सीवर लाइन, पेयजल के लिए आधुनिक पेयजल लाइन, कंक्रीट नाला, 50 नई सोलर लाइटस और पांच नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से संत नगर में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं जैसे जलभराव, सीवरेज व्यवस्था की कमी, टूटी सड़कों और पेयजल की असुविधा का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि पहले जहां क्षेत्रवासियों को खराब सड़कों, धूल, कीचड़ और गंदगी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता था वहीं अब संत नगर एक आधुनिक, स्वच्छ और सुविधायुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। यह परिवर्तन केवल भौतिक सुविधाओं तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि लोगों के जीवन स्तर और सम्मान को भी नई ऊंचाई देगा। उन्होंने आगे कहा कि उनका संकल्प “उत्कृष्ट फरीदाबाद” का निर्माण करना है जिसके अंतर्गत शहर के प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक गली और प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाई जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इन सभी कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से इन्हें पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम पार्षद शैफाली सिंगला, कर्ण सिंगला, नरेश नंबरदार, रिंकू सिलानी, सचिन शर्मा, जसवंत सैनी एवं पवन लोहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।