Faridabad News: डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया तक नाला होगा पक्का

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद के डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया तक जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम कच्चे नाले को पक्का करने की योजना बना रहा है, जिससे बारिश के दौरान पानी का प्रवाह बेहतर होगा। स्थानीय लोगों ने इस योजना का स्वागत किया है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

Faridabad News: डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया तक नाला होगा पक्का

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया तक जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।नगर निगम की ओर से जल्द सड़क पर बने कच्चे नाले को पक्का करने की योजना बनाई है। सीमेंटेड नाला निर्माण से बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा। डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया के बीच लंबे समय से कच्चा नाला बना हुआ है। नाले पर जगह-जगह लोगों ने अवैध कब्जा कर झुग्गियां बना रखी हैं, जिससे पानी का निकास ठीक से नहीं होता है। वहीं कच्चा होने के कारण पानी निकासी में समस्या आती है।

इस कारण आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान नाले में पानी और गंदगी जमा होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। कई स्थानों पर पानी सड़क के किनारे तक पहुंच जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बनी रहती है। इसे लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों से पक्का करने की मांग की जा चुकी है, जिससे समस्या का स्थायी समाधान हो सके। नगर निगम की योजना के तहत डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया तक नाले को पक्का किया जाएगा। सीमेंटेड नाला बनने से पानी के प्रवाह में सुधार होगा और बारिश का पानी तेजी से निकल सकेगा। साथ ही नाले में मिट्टी और कचरा जमा होने की समस्या भी पहले की तुलना में कम होने की उम्मीद है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करना है। नाले के निर्माण से आसपास के लोगों को बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस योजना का स्वागत करते हुए निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नाले के पक्का होने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और जलनिकासी दोनों में सुधार होगा। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया तक नाला पक्का होने से क्षेत्र के लोगों को जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी। बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल नगर निगम को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। उसके बाद योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।