Faridabad News: ईस्ट वेस्ट परियोजना के निर्माण को मिलेगी रफ्तार
Faridabad News: प्रोजेक्ट अपडेट: - बिजली-पेयजल लाइन और गैस पाइप लाइन को स्थानांतरित कर रुकावट

Faridabad News: प्रोजेक्ट अपडेट: - बिजली-पेयजल लाइन और गैस पाइप लाइन को स्थानांतरित कर रुकावट दूर की जाएगी, प्रशासन ने 10 विभागों को सौंपी जिम्मेदारी
निर्माण की तैयारी
-रेनीवेल लाइन को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू
-सड़कों से हटाया जाएगा अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया
-तोड़फोड़ के लिए नगर निगम ओर एचएसवीपी को सौंपी गई जिम्मेदारी
वरिष्ठ संवाददाता, फरीदाबाद। शहर की महत्वाकांक्षी ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी परियोजना के निर्माण कार्य को अब गति मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य के बीच आ रही विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं की लाइनों और अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने परियोजना के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए 10 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि निर्माण कार्य बिना रुकावट आगे बढ़ सके।
सड़क संबंधी समस्या
स्मार्ट सिटी में सैनिक कॉलोनी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए अभी कनेक्टिविटी का काफी अभाव है। दोनों क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए अभी कोई सीधी सड़क नहीं है। इस कारण वाहन चालकों को ग्रेटर फरीदाबाद पहुंचने के लिए कई जगहों के चक्कर काट कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इस दौरान उन्हें लंबे जाम से भी जूझना पड़ता है, जिससे मिनटों का समय करीब आधे घंटे में तय होता है। इसे लेकर कुछ साल पहले लोक निर्माण विभाग ने सैनिक कॉलोनी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की परियोजना तैयार की थी। परियोजना के तहत सैनिक कॉलोनी से नेहरू कॉलोनी बाटा मार्ग और बड़खल से अनखीर से बड़खल फ्लाईओवर दो मार्ग की डीपीआर तैयार की गई। सरकार की ओर से परियोजना के लिए करीब 1550 रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है। अब परियोजना के बीच आ रही सर्विसेस को शिफ्ट करने की तैयारी की है। परियोजना के तहत जिन स्थानों पर बिजली की लाइनें, पेयजल पाइपलाइन, गैस पाइपलाइन और अन्य उपयोगिता सेवाएं निर्माण में बाधा बन रही हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा शहर की पेयजल व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण रेनीवेल लाइन को भी सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित विभाग तकनीकी सर्वे और कार्ययोजना तैयार की हैं.
निर्माण के बीच अतिक्रमण हटाने का कार्य
निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा
निर्माण कार्य में सबसे बड़ी बाधा सड़क किनारे और निर्धारित मार्ग पर हुए अतिक्रमण को माना जा रहा है। इसे हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को सौंपी गई है। दोनों एजेंसियां संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मार्ग को निर्माण के लिए पूरी तरह खाली कराएंगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की भी सहायता ली जाएगी, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।
प्रशासन का समन्वय
प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ तय समयसीमा में अपना कार्य पूरा करें। संबंधित विभागों को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, जिससे परियोजना की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके.
--
वर्जन
परियोजना के बड़खल मार्ग के बीच आ रही सीवर लाइन, रेनीवेल, बिजली, पीएनजी लाइनों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की मंजूरी के बाद इन्हें हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


