Faridabad News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में छह पदक जीतकर बेटियों ने गौरव बढ़ाया
Faridabad News: भिवानी में एसजीएफआई प्रतियोगिता में फरीदाबाद की बेटियों ने छह पदक जीते हैं। हनी मलिक ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, जबकि अन्य ने भी विभिन्न इवेंट्स में पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। सिरसा में योग प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने कुल नौ पदक जीते।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भिवानी में शुरू हुई एसजीएफआई अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में जिले की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बेटियों ने छह पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो, सहायक शिक्षा अधिकारी हरबीर अधाना और सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियाेगिता 18 से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि इन खिलाड़ियों को फरीदाबाद लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
नागरिक गौरव
डीपीएस सेक्टर-19 की छात्रा हनी मलिक ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर फरीदाबाद को पहला पदक दिलाया। वहीं अंडर-17 4 गुणा 400 रिले दौड़ में मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मन्नत, डीपीएस सेक्टर-19 की पलक व स्वरा भटनागर और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की छात्रा वृष्टि ने कांस्य पदक जीतकर जिलेवासियों को गौरवांवित किया। इसके अलावा अंडर-19 की 4 गुणा 400 रिले दौड़ में डीपीएस की हनी मलिक, नीवा, सरकारी स्कूल की छात्राएं कल्पना व कुमारी अंजलि ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 वर्ग में भी जिले की छात्राएं पीछे नहीं रही है। संटे एंथोनी स्कूल की छात्रा स्टेफी 80 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा चार गुणा 100 रिले दौड़ में डीपीएस की मुक्ता सैनी, गंभीरा पब्लिक स्कूल की पाखी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की छात्रा वृष्टि ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर मान बढ़ाया। गुरुवार को हनी मलिक 400 मीटर दौड़ में पदक जीतने के लिए दौड़ेंगी।
योग में शानदार प्रदर्शन किया
योग प्रतियोगिता
सिरसा में संपन्न हुई सब जूनियर एवं जूनियर राज्य स्तरीय योग आसान प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही है। चार स्वर्ण सहित कुल नौ पदक हासिल किया। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान अरिंदम मित्रा ने बताया कि 10 से 12 वर्ष आयुवर्ग में पारंपरिक योगासान में आराध्या मित्रा ने स्वर्ण व शगुन फोगाट ने करजत पदक जीता। वहीं 12-14 वर्ष के वर्ग में अंकिता ने स्वर्ण व अर्पिता ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 14-16 से वर्ष वर्ग में उज्ज्वल ने रजत, 16-18 वर्ष में भूमिका ने स्वर्ण व बालक वर्ग में भविष्य ने रजत पदक पाया। वहीं म्यूजिकल इवेंट में अंकिता, भूमिका व भविष्य ने स्वर्ण पदक जीता। आराध्या मित्रा व भूमिका ने रजत और अर्पिता ने कांस्य पदक जीतकर फरीदाबाद का गौरव बढ़ाया।
-----


