सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में पुख्ता होंगे सुरक्षा इंतजाम

Mar 01, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कन्वेंशन सेंटर को आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। प्राधिकरण ने सुरक्षा प्रणाली को अपडेट करने की योजना बनाई है, जिसमें विशेषज्ञों की मदद से नई फायर फाइटिंग स्कीम तैयार की जाएगी।

सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में पुख्ता होंगे सुरक्षा इंतजाम

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कन्वेंशन सेंटर को आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। इसे लेकर प्राधिकरण ने सेंटर की सुरक्षा प्रणाली को अपडेट करने की योजना तैयार की है। इसके तहत पूरे परिसर के लिए एक विशेष ''फायर फाइटिंग स्कीम'' तैयार की जाएगी। अगले माह से योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर शहर का प्रमुख कार्यक्रम स्थल है। यहां जिला लोक संपर्क कमेटी की बैठक, सरकारी व प्राइवेट कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिससे लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं यहां लगे फायर फाइटिंग सिस्टम पुराने हो चुके हैं।

हालांकि रिफलिंग समय-समय पर की जाती है। हाल के वर्षों में उद्योगों के विस्तार और विदेशी मेहमानों की आवाजाही बढ़ने के कारण भवन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना अनिवार्य हो गया था। अधिकारियों का मानना है कि इस मास्टर प्लान के तैयार होने से केंद्र की उपयोगिता और सुरक्षा दोनों में इजाफा होगा। सुरक्षा मानकों का होगा बारीकी से आकलन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रमों और वहां उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने विशेषज्ञों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। विशेषज्ञ न केवल यहां आग से बचाव के उपकरणों का खाका तैयार करेंगे, बल्कि पूरी प्रणाली को स्थापित करने में आने वाले संभावित खर्च का सटीक आकलन भी करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भवन अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानकों पर खरा उतरे। सालाना रखरखाव का हिस्सा है यह कवायद यह कदम कन्वेंशन सेंटर के वार्षिक रखरखाव अभियान के तहत उठाया गया है। प्राधिकरण ने इसके लिए संबंधित एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं। चयनित एजेंसी को अगले तीन महीनों के भीतर पूरी विस्तृत रिपोर्ट और डिजाइन तैयार कर विभाग को सौंपना होगा। इस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में केंद्र के भीतर आधुनिक फायर हाइड्रेंट्स, स्प्रिंकलर सिस्टम और अलार्म सिस्टम स्थापित किए जा सकते हैं। कन्वेंशन सेंटर में आग से बचाव को लेकर खास प्लान तैयार का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।